फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Help arrived an hour after the accident, driver died

हादसे के एक घंटे बाद पहुंची मदद, चालक की मौत

Thu, 22 Jul 2021 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Help arrived an hour after the accident, driver died
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर चालक को निकलते लोग। - फोटो : Grnoida
दादरी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में कैंटर पीछे से घुस गया। हादसे में कैंटर चालक केबिन में फंस गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची क्रेन की मदद से कैंटर को पीछे खींचा गया और केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, फिरोजाबाद के गांव नवादा निवासी अक्षयवीर (28) कैंटर में आइसक्रीम लेकर दिल्ली से फरीदाबाद जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो उसे झपकी आ गई। इससे कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को मंगाया। क्रेन आने में करीब एक घंटा लग गया। इस दौरान उसका काफी खून बह गया। केबिन काटकर उसे तुरंत दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन भी आ गये। उधर, सड़क किनारे खड़े ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर के टोल मैनेजर तिलक सिंह का कहना है कि हाईवे पर मदद के लिए हर जगह 1033 टोल फ्री नंबर लिखा है। जरूरत पड़ने पर वाहन चालक इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं। हादसे की सूचना इस नंबर पर नहीं दी गई। वहीं, एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि क्रेन आने में थोड़ा समय लग गया था। हालांकि, पुलिस ने समय रहते काफी प्रयास किया। सड़क के किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनडी पर पुलिसकर्मियों पर बीएमडब्ल्यू चढ़ाने का प्रयास
डीएनडी फ्लाईवे पर वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर युवकों ने बीएमडब्ल्यू कार चढ़ाने का प्रयास किया। मंगलवार रात को हुई घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं, आरोपी कार लेकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली सेक्टर-20 में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात को डीएनडी समेत अन्य स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसके तहत हेड कांस्टेबल अनिल कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पर थे। रात करीब 11 बजे पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट से सूचना मिली कि एक बीएमडब्ल्यू कार तेज गति से डीएनडी की तरफ आ रही है।

इस सूचना के बाद अनिल व अन्य पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। कुछ देर बाद कार पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने गति तेज कर दी और लापरवाही से कार चलाते हुए पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर पुलिस को मिल गया है। जब इस नंबर के बारे में पता किया गया तो जानकारी मिली कि बीएमडब्ल्यू शाहजहांपुर के एक व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। फिलहाल, पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed