फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   helicopter

हेलीकॉप्टर में दुल्हन की विदाई के नाम पर ठगी में गिरफ्तारी के आदेश

Fri, 03 Jun 2022 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
helicopter
ग्रेटर नोएडा। शादी में दुल्हन विदाई के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग करने के नाम पर ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के जिला न्यायालय ने आदेश दिए है। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। आरोपी शादियों में दुल्हन की विदाई के नाम पर हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर लाखों रुपये लेकर ठगी करते थे।
विज्ञापन

अधिवक्ता मनोज भाटी ने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को सेक्टर-82 निवासी कोमल सिंह यादव ने अपने बेटे दीपक यादव की शादी में दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग की थी। थाना इकोटेक-3 के खैरपुर गांव में प्रभु हेली सर्विस के नाम की कंपनी से बुकिंग की थी। उन्होंने कंपनी के मैनेजर अजय माहला व मालिक दीपक को कोमल सिंह यादव ने 3.65 लाख रुपये दिए थे। लेकिन दुल्हन की विदाई के समय हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। कोमल सिंह का आरोप है कि शादी में हेलीकॉप्टर नहीं आने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की घमकी दी। जिसके बाद कोमल सिंह ने थाना इकोटेक-3 में आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अजय माहला व दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिला न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा उपस्थित न होने पर न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

लाखों खर्च के बाद भी शादी में अधूरी रही खुशियां
नोएडा सेक्टर-82 निवासी कोमल यादव ने बताया कि बेटे की शादी में दुल्हन की विदाई के लिए 3.65 लाख प्रभु हेली सर्विस को दिए। उन्होंने हेलीकॉप्टर की दो दिन के लिए बुक किया था। कोमल का गांव नीयामदपुर जिला जालौन में है वहां से बेटे की बारात कानपुर देहात जानी थी। दोनों जिलों में हेलीकॉप्टर के लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली इसमें भी काफी खर्च हुआ। इन सब के बाद भी शादी में परिवार की खुशियां अधूरी ही रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो के खैरपुर में हैलीपेड बनाकर की धोखाधड़ी
ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गांव में प्रभु हेली सर्विस के नाम से हेलीपैड बनाया गया था। जिसका मालिक दीपक व मेनेजर अजय माहला था। जो शादियों में हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। इकोटेक-3 थाने में पुलिस द्वारा मामला दर्ज होने के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी पेश नहीं हुए जिसके बाद अब कोर्ट ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed