{"_id":"6af9b7ba80f7d152db049829","slug":"hefty-maintenance-charges-yet-disappointing-in-terms-of-amenities-noida-news-c-23-1-lko1064-112115-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटेनेंस की मोटी रकम, सुविधाओं के नाम पर मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटेनेंस की मोटी रकम, सुविधाओं के नाम पर मायूसी
विज्ञापन
- ग्रेनो वेस्ट की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, खर्च का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के लिए हर महीने मेंटेनेंस शुल्क चुकाना बड़ी आर्थिक जिम्मेदारी बनता जा रहा है। फ्लैट के आकार के हिसाब से हजारों रुपये तक मेंटेनेंस वसूला जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सोसाइटी प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुविधाओं के रखरखाव को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
एम्स ग्रीन एवेन्यू, इको विलेज-1, इको विलेज-2, इको विलेज-3 और मिग्सन विलासा समेत कई सोसाइटियों में मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर महीने नियमित रूप से शुल्क जमा करने के बावजूद लिफ्ट, पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। कहीं लिफ्ट खराब होने से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है तो कहीं पानी की अनियमित आपूर्ति और परिसर में सफाई की कमी की शिकायतें सामने आती रहती हैं।
आलोक, नीरज और मनीष ने बताया कि मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी सोसाइटियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी बार-बार शिकायत करनी पड़ती है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। मेंटेनेंस के नाम पर हर महीने बड़ी रकम वसूली जाती है, लेकिन सुविधाओं के मामले में निवासियों को निराशा हाथ लगती है। उनका कहना है कि प्रबंधन को मेंटेनेंस शुल्क के खर्च का पारदर्शी ब्योरा देना चाहिए। साथ ही लिफ्ट, पानी, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि लोगों को अपने ही घर में बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।