फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heera Nandani group's semiconductor company will soon be set up in Sector-28

Noida News: सेक्टर-28 में हीरा नंदानी समूह की जल्द लगेगी सेमीकंडक्टर कंपनी

Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Heera Nandani group's semiconductor company will soon be set up in Sector-28
सेक्टर-28 में जल्द लगेगी हीरा नंदानी समूह की सेमीकंडक्टर कंपनी
विज्ञापन

समूह ने प्रदेश सरकार के बाद केंद्र को भेजा प्रस्ताव, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मांगी 100 एकड़ जमीन
केंद्र से सामान्य सुविधाओं के लिए मिलेगी मदद, यीडा बोर्ड से इस तरह के उद्योग लगाने के लिए बनाएगा नियम


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में डाटा सेंटर के बाद अब हीरानंदानी समूह सेमीकंडक्टर उत्पादन में हाथ आजमाने को तैयार है। यूपी में आवेदन करने के बाद अब हीरानंदानी समूह ने केंद्र सरकार के समक्ष आवेदन करते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन मांगी है। यहां पर 91 एकड़ में सेमीकंडक्टर इकाई और नौ एकड़ पर सामान्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह जमीन सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क के पास मांगी है। यदि आवेदन स्वीकार हुआ तो प्रदेश में पहली सेमीकंडक्टर इकाई का पदार्पण होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आग्रह पर रियलस्टेट कारोबारी हीरानंदानी समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दर्शन नंदानी ने ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र में डाटा सेंटर के लिए 800 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें सफलता मिलने के बाद समूह ने प्रदेश में ही सेमीकंडक्टर इकाई बनाकर उत्पादन करने का प्रस्ताव यूपी सरकार को दिया था। इसमें 100 एकड़ भूमि मांगी थी।
विज्ञापन

अब यही प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष दिया है। पूरी कार्ययोजना यमुना प्राधिकरण को भेजा गया है। इस पर प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में जमीन की तैयारी भी कर ली है। समूह ने प्राधिकरण को कार्ययोजना के तहत बताया कि पहले चरण में प्रति घंटे दो लाख लीटर और दूसरे चरण में 7.5 लाख लीटर पानी की जरूरत होगी। इसके अलावा 50 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
क्यों भेजा केंद्र सरकार को प्रस्ताव
इस तरह के औद्योगिक संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार सब्सिडी देते हुए सामान्य सुविधाओं के लिए आर्थिक रूप से मदद करता है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 247 प्रकार के उद्योग लगाए जा सकते हैं, जबकि केंद्र सरकार और यूपी सरकार के तहत 220 तरह के ही उद्योग लगाए जा सकते हैं। प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर पास कराने की योजना बनाई है। इससे सेमीकंडक्टर लगाना का रास्ता खुल जाएगा, हालांकि केंद्र सरकार की सूची में सेमीकंडक्टर अभी शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed