फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy vehicle traffic stopped on the highway late at night.

Noida News: देर रात हाईवे पर थम गया भारी वाहनों का आवागमन

Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicle traffic stopped on the highway late at night.
मेहदावल बाईपास पर अयोध्या की तरफ जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने बैरिंकेटिंग किया-संवाद
संतकबीरनगर। अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को लेकर हाईवे पर बड़े वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई। रविवार की रात से हाईवे पर आवागमन ठप कर दिया गया। रात 11 बजे से बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोका गया है। कुछ वाहन जीरो प्वाइंट से पूर्वांचल एक्सप्रेस के रास्ते लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर 23 नवंबर को समय रात 10.00 बजे से 26 नवंबर को समय 10.00 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन एनएच 28 पर प्रतिबंधित हो गया। जिले की सीमा में मगहर दुर्गा मंदिर से लखनऊ की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा बखिरा-नन्दौर से बांसी होते हुए भेजे गए। खलीलाबाद से लखनऊ जाने वाले वाहन शहर के मेंहदावल बाईपास से मोड़कर बखिरा से बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बढ़नीसे बलरामपुर, बहराईच होते हुए रवाना हुए। वहीं, भुवरिया से पायलपार से नाथनगर से बिड़हरघाट से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर वाहन अपने गंतव्य को गए। टेमारहमत से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन सेमरियांवा से दुधारा, बांसी, जोगिया, उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुआ, बढ़नी से बलरामपुर, बहराईच होते हुए लखनऊ की तरफ भेजे गए।
विज्ञापन




-

अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुये रूट डायवर्जन लागू किया गया है। सभी बड़े वाहन 23 रात से लेकर 26 नवंबर रात तक बदले हुये मार्ग से लखनऊ की तरफ जाएंगे। - प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed