{"_id":"687fada4f10e89351c059718","slug":"heavy-rain-caused-traffic-jam-during-morning-peak-hour-noida-news-c-1-gnd1002-3197107-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीक आवर में तेज बारिश से लगा जाम, लोगों हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीक आवर में तेज बारिश से लगा जाम, लोगों हुए परेशान
विज्ञापन
फोटो है
-सुबह 10 बजे हुई तेज बारिश ने लोगों को भिगोया
-बचाव की कोशिशों के कारण सड़कों पर लगा जाम
-आज हल्की बूंदाबांदी के आसार, मौसम हो सकता है सुहाना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मंगलवार की सुबह पीक आवर में हुई तेज बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह 10 बजे जब लोग अपने दफ्तर जा रहे थे इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश बहुत तेज थी ऐसे में लोग बारिश से बचने के लिए लोग शेड की तलाश में मेट्रो स्टेशन और फुटओवर ब्रिज के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान आसपास से अन्य लोगों को निकलने में बहुत परेशानी हुई। जाम की स्थिति बन गई।
बता दें कि सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक होती रही। दोपहर 3 बजे के बाद बारिश से कुछ राहत मिली और हल्की धूप ने भी दस्तक दी। ऐसे में बारिश के बाद लोगों को उमस की वजह से परेशान होना पड़ा। सोमवार रात हुई हल्की बारिश के बाद रात भर बूंदाबांदी भी नहीं हुई लेकिन मंगलवार को सुबह से ही तेज बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। जबकि मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट नहीं था लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही थी लेकिन सुबह सेही तेज बारिश हुई और दोपहर तक हल्की बारिश होती रही।
-- -- -- -- -- -
आज भी हो सकती हल्की बूंदाबांदी
मंगलवार को 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है लेकिन उमस से राहत नहीं मिली है। ऐसे में मंगलवार को 94 प्रतिशत आर्दता दर्ज की गई। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज से 26 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में हल्की बौछारों के साथ बादल गरज सकते हैं। 27 और 28 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है इसके लिए आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यहां पर लगा जाम
सुबह पीक ऑवर में हुई बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हो गया और जाम की स्थिति बन गई। ऐसे में गाड़ियां भी रेंगती नजर आईं। सुबह के समय सेक्टर 62, सेक्टर 59, सेक्टर 18, सेक्टर 52, कालिंदी कुंज समेत कुछ देर के लिए चिल्ला बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति बन गई थी।