फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heater and geyser market heats up due to increasing cold

Noida News: बढ़ती सर्दी से गर्म हुआ हीटर और गीजर का बाजार

Thu, 13 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Heater and geyser market heats up due to increasing cold
हीटर की खरीदारी करते लोग।
संतकबीरनगर। मौसम में सुबह-शाम ठंड होने पर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। शहर के बाजारों में हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री काफी बढ़ी है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। दुकानदारों ने उपकरणों से दुकानें सजा दी हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सर्दी के आगमन का साफ संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा, ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ने की संभावना है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक कैटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है। सुरेश ट्रेडर्स के गौरव रुंगटा का कहना है कि ऑनलाइन खरीदारी की प्रतियोगिता के बीच भी लोकल बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। लोग वारंटी, आफ्टर-सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कई कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के बाद सर्दी को देखते हुए नए मॉडल लॉन्च किए हैं जिनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट-हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बैंक चौराहा स्थित दुकानदार सुरेश अग्रवाल ने बताया कि हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 60 से 65 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। फिलहाल ग्राहक सामान्य गीजर खरीद रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, इंस्टेंट गीजर और हाई कैपेसिटी मॉडल की बिक्री और बढ़ जाएगी। गृहिणी सुनीता ने बताया कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को देखते हुए उन्होंने घर के लिए गीजर और कमरा गर्म रखने वाला ब्लोअर खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार आकाश कसौधन ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि रूम हीटर की बिक्री सबसे तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह किफायती होने के साथ तुरंत गर्माहट प्रदान करता है। बाजार में रूम हीटर की कीमत 600 रुपये से 1250 रुपये तक है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवार भी इसे आसानी से खरीद पा रहे हैं। वे परिवार जो ठंड के मौसम में सुबह-शाम गर्म पानी की जरूरत महसूस करते हैं, इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed