फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hearing on the bail of professor in the case of suicide of BDS student on 22nd

Noida News: बीडीएस छात्रा के आत्महत्या के मामले में प्रोफेसर की जमानत पर 22 को सुनवाई

Mon, 18 Aug 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the bail of professor in the case of suicide of BDS student on 22nd
बीडीएस छात्रा के आत्महत्या के मामले में प्रोफेसर की जमानत पर 22 को सुनवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में जेल में बंद निलंबित एसोसिएट प्रोफेसर महिंदर सिंह की जमानत याचिका पर गौतमबुद्ध नगर की सत्र न्यायालय 22 अगस्त को सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि गुरुग्राम की रहने वाली छात्रा ज्योति शर्मा ने शारदा विश्वविद्यालय के परिसर स्थित हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में जेल में बंद नामजद प्रोफेसरों पर आरोप लगाए थे। मृतका के पिता की तहरीर पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शारदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, डीन समेत छह नामजद और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। आत्महत्या की जांच के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से आंतरिक जांच समिति का गठन किया गया था। मृतका के पिता रमेश जांगड़ा विश्वविद्यालय प्रबंधन की आंतरिक जांच समिति से संतुष्ट नहीं हैं। घटना के दौरान विश्वविद्यालय ने पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक उन्हें जांच रिपोर्ट के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। छात्रा की आत्महत्या के मामले का खुद सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने घटना के संबंध में पुलिस और विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार यानी आज 14 दिन की समयसीमा समाप्त हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed