फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health workers can be vaccinated any day

किसी भी दिन लग सकता है स्वास्थ्यकर्मियों को टीका

Sat, 30 Jan 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Health workers can be vaccinated any day
किसी भी दिन लग सकता है स्वास्थ्यकर्मियों को टीका
विज्ञापन

नोएडा। टीकाकरण की घटती दर को देखते हुए शासन स्तर पर एक और बदलाव किया गया है। अब जिले में किसी भी दिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगाया जा सकता है। इसे एट बेनिफिशयरी (लाभार्थी तक) नाम दिया गया है। इसके लिए कर्मी स्वास्थ्य विभाग की सूची में दर्ज होना चाहिए। अफसरों का कहना है कि इससे जिले में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने में लाभ मिलेगा। बता दें कि जिले में टीकाकरण के लिए 24453 कर्मी पंजीकृत हैं। इनमें से 8324 कर्मियों को फरवरी के पहले हफ्ते में लगातार दो दिन टीका लगाया जाना है।
पहले दिन टीकाकरण 66 प्रतिशत, दूसरे दिन 49 प्रतिशत, तीसरी बार 52 फीसदी और चौथी बार में 66 फीसदी रहा है। चारों दिन के प्रतिशत को जोडे़ं तो यह महज 56 फीसदी है। 60 फीसदी से कम टीकाकरण होने के कारण शासन ने सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी से जवाब भी मांगा है। डर, संकोच या अन्य कारणवश कर्मी टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं। अफसरों ने कहा है कि जो कर्मी बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं, उनकी जगह जो टीका लगवाना चाहते हैं, अब उन्हें अवसर दिया जाएगा। इसको देखते हुए तय हुआ है कि कोविन पोर्टल और विभागीय स्तर से मैसेज भेजने के अलावा पंजीकृत किसी भी कर्मी को कभी भी टीका लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

नई योजना का मकसद
अफसरों के मुताबिक, अब तक तय था कि किसी भी कर्मी को टीका लगेगा तो उसे कोविन पोर्टल से मैसेज भेजा जाएगा या फिर अफसर सूचना देंगे। कई कोशिश के बाद जिले में टीकाकरण की दर नहीं बढ़ पा रही थी। जिले में 24453 में से 16129 कर्मी टीकाकरण के लिए शुरुआती 4 दिन में पंजीकृत हुए। इनमें से हजारों टीका लगवाने नहीं पहुंच पाए हैं। आगामी 4 और 5 फरवरी को 8324 कर्मियों को टीका लगना है। भविष्य में टीकाकरण की दर न गिरे और जो टीका लगवाना चाहते है, वह बिना मैसेज के भी टीका लगवा लें। लोगों में जागरूकता हो। इसी को लेकर नई योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6983 कर्मियों के टीकाकरण पर संकट
कोविन पोर्टल पर विभाग स्तर से 24453 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत हैं। इनमें से पहले 4 दिन में 16129 कर्मियों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 9146 कर्मी ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। पहले 4 दिन में ही 6983 कर्मियों को टीका नहीं लग पाया है। अफसरों ने बताया कि टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंचने वाले कर्मियों के लिए पहले योजना थी कि सभी का मॉप अप राउंड में टीकाकरण कराया जाएगा। मॉप अप राउंड से आशय था कि कोई अंतिम दिन चुनकर बचे हुए सभी कर्मियों को टीका लगाया जाए, लेकिन अब शासन ने कहा है कि अब मॉप अप राउंड तय नहीं है। ऐसे में अब तक बचे 6983 कर्मियों के टीकाकरण पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed