{"_id":"60f073948ebc3e9ce076686b","slug":"health-noida-news-noi593736724","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह हुआ कोरोना मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि नूंह कोरोना महामारी से मुक्त घोषित हो गया है। बृहस्पतिवार को 2 मरीजों के स्वस्थ्य होने से वर्तमान में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। इससे पूर्व भी बीते साल नूंह जिला कोरोना से तीन बार मुक्त हुआ है।
कोरोना की दूसरी लहर में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ी लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा यहां के आंकड़े कम रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहें। अस्पतालों से लेकर जांच केंद्रों तक की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। ऑक्सीजन प्लांट समय से अस्पतालों में लगा लिए जाएं।
जिले में 4 अप्रैल 2020 को पहला केस मिला था। इसके बाद जिलेभर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बनी रही। बीते सात दिनों में एक भी नया कोरोना मरीज नहीं मिला। वहीं पहले से घोषित मरीजों के स्वस्थ्य होने पर जिला कोरोना मुक्त हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में कोरोना जांच की व्यवस्था अभी भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
2273 की जांच रिपोर्ट आना बाकी
जिले में अभी 2273 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अभी भी जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर दिन करीब 500 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। विभाग द्वारा लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाना, बार-बार साबुन से हाथ धोना और 2 गज की दूरी बनाए कर रखने के सख्त निर्देश दिए गए है।
अब तक 5014 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक कोरोना के 5014 मामले सामने आए हैं। जिनमें 4894 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं कोरोना से अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 2,96,213 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 2,88,017 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में लगातार कोरोना टैस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 1741 लोगों को टीका लगाए गए। अभी तक जिले में125159 लोगों को अब तक वैक्सीनेशन हो चुका है।