फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health news in district.

Noida News: घर के कामकाज के साथ सेहत का भी पूरा ख्याल

Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 26 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health news in district.
जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।
पीलीभीत। एक ओर जहां महिलाएं दिन भर के कामकाज में उलझ कर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं। वहीं करीब 50 महिलाएं नियमित जिम आकर खुद को फिट रखने का सबक सीख रही हैं। महिला संचालक और प्रशिक्षक होने से महिलाओं-युवतियों का जिम की ओर रुझान बढ़ा है। 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं में जिम का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन





शहर के मोहल्ला नखासा में रहने वाली हिना सिंह पिछले 20 सालों से एक गृहिणी होने के साथ ही महिलाओं के लिए जुंबा और जिम का संचालन कर रहीं है। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद हिना सिंह महिलाओं को नियमित शारीरिक व्यायाम को प्रोत्साहित करने के लिए जुंबा व जिम का संचालन करतीं है। हिना सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 से एक बजे तक जुंबा का प्रशिक्षण देती हैं। इससे पहले वह महिलाओं को जिम में मशीनों से व्यायाम आदि कराती हैं।
विज्ञापन



हिना सिंह ने बताया कि जिम व जुंबा प्रशिक्षण के लिए पिछले दो वर्षों में महिलाओं का रुझान अधिक बढ़ा है। इसमें 25 से 40 वर्ष उम्र तक की महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या करीब 40 है। 10 महिलाएं-युवतियां 25 से 30 वर्ष के बीच की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं को सेहत की सीख दे रहीं रेनू सोनकर
खुद जिम में पसीना बहाने के बाद शहर निवासी रेनूू सोनकर अब महिलाओं को स्वस्थ रहने का सबक सिखा रही हैं। शहर के एक जिम में बतौर प्रशिक्षक काम कर रहीं रेनू जिम आने वाली महिलाओं को उनकी सेहत से जुड़े अभ्यास करा रही हैं। उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रही हैं। रेनू ने बताया कि वह पिछले करीब पांच से जिम से जुड़ी है। पहले उन्होंने खुद को फिट किया और फिर उसी जिम में प्रशिक्षक बन गईं। महिलाओं को उनकी सेहत के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कई महिलाओं-युवतियों को जिम ज्वाइन करने के बाद स्वास्थ्य लाभ भी मिला है। संवाद

जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद

जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।

जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद

जिम में व्यायाम करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : सियार के हमले में घायल सुंदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed