फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   health

अमर उजाला इंपेक्ट, डॉ नदारद

Mon, 12 Jul 2021 05:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह सीएचसी में समय से पूर्व ओपीडी से गैर हाजिर रहने वाले चिकित्सकों को अस्पताल प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अमर उजाला ने रविवार को अस्पताल से डॉक्टर नदारद, इलाज नहीं मिलने से मरीज परेशान शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद सोमवार को संज्ञान लेते हुए नूंह सीएचसी के एसएमओ डॉ. संदीप राजपूत ने ओपीडी के कमरा नंबर 2 में तैनात डॉ. टी आर पराशर, 4 नंबर कमरे में डॉ. राशिदा, 6 में डॉ. रमा नरूला व 7 नंबर में तैनात डॉ. शबनम को कारण बताओ नोटिस दिया है।
बता दें कि नूंह सीएचसी में लगातार चिकित्सकों द्वारा समय पर ओपीडी से गैरहाजिर रहने की शिकायतें आ रही थी। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने यह संज्ञान लिया। यहां पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। नूंह शहर के साथ आसपास के गांवों से सैंकड़ों मरीज यहां अपना इलाज कराने आते हैं लेकिन, अस्पताल की ओपीडी से डॉक्टरों के गैरहाजिर होने के कारण मरीजों को बिना इलाज कराए ही अपने घरों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन द्वारा कारण बताओ नोटिस से अब एक उम्मीद जागी है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।
निजी अस्पताल में इलाज को मजबूर
सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने पर लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। इसी कारण उनका भारी आर्थिक नुकसान होता है। सरकार द्वारा अस्पतालों के निर्माण और सुविधाओं में भारी राशि खर्च की जाती है लेकिन इलाज के नाम पर कई डॉक्टरों की लापरवाही मरीजों को भारी पड़ती है। डॉ् संदीप राजपूत ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो ऱ् रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed