{"_id":"60d221548ebc3e2d9f343202","slug":"health-mewat-news-noi589140678","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पूर्व मलेरिया व अन्य बीमारियों की रोकथाम में जुटें स्वास्थ्यकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पूर्व मलेरिया व अन्य बीमारियों की रोकथाम में जुटें स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
नूंह। बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ मलेरिया, डेंगू सहित कई प्रकार की बीमारियों की खतरा बढ़ जाता है। हालांकि बीते कई वर्षों से नूंह जिले में मलेरिया व डेंगू के मामले सीमित है। इसके बावजूद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग जिले को पूरी तरह से मच्छरों से होने वाली बीमारियों से मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बीते 1 से 30 जून तक मलेरिया मास मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में लोगों को मलेरिया से बचाव हेतु एंटी लारवा एक्टिविटी करा रही हैं। इस दौरान टीम गांव-गांव जाकर लोगों को उनके घरों के बहार रखे कूलर, फ्रिज, नालियों में जमा पानी, घर की छत पर रखे टायर व गमले आदि मेें पानी को जमा नहीं होने देने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह, बाई, उजीना व कालियाका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के गांव में एंटी मलेरिया एक्टिविटी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी में एमपीएचडब्ल्यू मेल में एमपीएचएस द्वारा लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ स्प्रे आदि की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हेल्थ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांव में घर-घर जाकर बुखार की जांच के अलवा मलेरिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
फोटो : कूलर व गमला की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।