फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health did not support her, but with courage Babita won second gold in America

Noida News: सेहत ने साथ नहीं दिया, हौसले के बूते बबीता ने अमेरिका में जीता दूसरा गोल्ड

Sat, 05 Jul 2025 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Health did not support her, but with courage Babita won second gold in America
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जिले की बेटी बबीता नागर कंबोडिया के पहलवान को हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिले की पहलवान बेटी बबीता नागर ने बृहस्पतिवार को अमेरिका में दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में उन्होंने कंबोडिया के पहलवान को शिकस्त दी। मैच से पहले उनकी सेहत ठीक नहीं थी, फिर भी इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को गोल्ड मेडल जीता था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद जिले और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।


अमेरिका के अलबामा स्थित बर्मिंघम में चल रहे वर्ल्ड पुलिस गेम्स में ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव निवासी बबीता नागर ने 68 किग्रा भारवर्ग में हिस्सा लिया। स्वास्थ्य सही नहीं होने के बावजूद वह बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले में उतरीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बबीता ने बताया कि उन्होंने कंबोडिया के पहलवान को पराजित कर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जीत चुकी हैं चार स्वर्ण
बबीता वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने नीदरलैंड में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वह दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। वह दिल्ली पुलिस में 2001 से सेवा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सांसद-विधायक ने दी बधाई
पहलवान बबीता नागर को लोग ने सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी आदि ने पहलवान को दो स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed