फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health deteriorated after drinking coffee; questions raised about quality.

Noida News: कॉफी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, गुणवत्ता पर उठाया सवाल

Sun, 13 Sep 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Health deteriorated after drinking coffee; questions raised about quality.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट ​स्थित काला नमक रेस्टोरेंट में कॉफी पीने से युवक की तबियत खराब होने के बाद ज
- खाद्य विभाग की टीम ने तैयार कॉफी और कॉफी पाउडर का लिया नमूना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक कैफे पर काॅफी पीने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि कॉफी पीने के बाद युवक को उल्टी हुई और तेज बुखार आ गया। युवक ने कैफे के कर्मचारियों पर शराब पीकर काम करने का भी आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने कैफे से तैयार कॉफी और कॉफी पाउडर का नमूना लिया है।


ग्रेनो वेस्ट में ऐस सिटी सोसाइटी के पीछे वाली सड़क पर काला नमक कैफे हैं। शनिवार रात करीब 11 बजे युवक ने वहां पर गर्म कॉफी ऑर्डर की। आरोप है कि काॅफी पीने के बाद उल्टी शुरू हो गई और बुखार हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने गलत व्यवहार किया। आरोप है कि काॅफी पाउच पर वैधता की तारीख तक नहीं थी। हंगामा होने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची। पुलिस ने मामला शांत कराया। उसके बाद पीड़ित ने खाद्य विभाग से शिकायत की। सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed