फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health camps were held at 25 locations to assess the health of workers; 201 camps will be set up on May 1st.

Noida News: 25 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर श्रमिकों ने जाना सेहत का हाल, अब एक मई को 201 कैंप लगेंगे

Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Health camps were held at 25 locations to assess the health of workers; 201 camps will be set up on May 1st.
जिलाधिकारी ने सूरजपुर में किया निरीक्षण, श्रमिकों से लिया फीडबैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, निजी अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 25 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सूरजपुर स्थित अंबेडकर भवन में शिविर का जायजा लेने डीएम मेधा रूपम खुद पहुंचीं और श्रमिकों से फीडबैक लिया। श्रमिकों ने सरकार और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि एक मई को विशेष स्वास्थ्य महाअभियान चलेगा। 201 स्थानों पर मेडिकल कैंप लगेंगे। सभी सरकारी व 22 निजी अस्पतालों में पूरे दिन श्रमिकों की निशुल्क जांच और आवश्यक उपचार किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के शिविर आगे भी लगेंगे ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। उन्होंने अपील की कि श्रमिक अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ इन शिविरों में पहुंचकर निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। इन शिविरों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। विशेष रूप से महिला श्रमिकों के लिए मैमोग्राफी और ब्रेस्ट स्कैनिंग जैसी जांच की व्यवस्था रही। त चिकित्सा के लिए कैविटी भरने से लेकर अन्य उपचार, एक्स-रे सुविधा, आंखों की जांच, मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन और मुफ्त चश्मा वितरण जैसी सेवाएं भी दी गईं। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बहुआयामी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। एनजीओ और अस्पतालों ने टीबी, एचआईवी, कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया। कई लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि सूरजपुर के अलावा बरौला, सर्फाबाद, छपरौला, सलारपुर, भंगेल समेत श्रमिक बहुल क्षेत्रों में कैंप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed