{"_id":"68bc832127c7eae2ba033b89","slug":"he-used-to-make-purchases-by-posing-as-a-fake-rice-miller-and-used-to-give-cheques-for-empty-bank-accounts-na-news-c-18-knl1008-732968-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी राइस मिलर बन करता था खरीदारी, खाली बैंक खाते का देता था चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी राइस मिलर बन करता था खरीदारी, खाली बैंक खाते का देता था चेक
विज्ञापन
66....अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सफारी सूट पहन और किराये की गाड़ी से सराफ और अन्य शोरूम में जाता और खुद को राइस मिलर या बड़ा कारोबारी बताकर खरीदारी करता। भुगतान के समय उस बैंक खाते का चेक देता, जिसमें रुपये ही न हों। इस तरह से धोखाधड़ी करके सामान हड़पने वाले आरोपी कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी अभिषेक सेतिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसे अदालत के आदेश पर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पर इस तरह से धोखाधड़ी करने के हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 केस दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका था और जमानत पर बाहर आया हुआ था। सदर थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वर्तमान में सीएचडी सिटी में किराये पर रह रहा था। 30 जून को आरोपी ने काछवा के एक शोरूम से एलईडी और एसी खरीदते हुए फर्जी चेक दिया था। बिल 83 हजार का बना था, बदले में चेक दिया, लेकिन बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी के कब्जे से एलईडी टीवी भी बरामद कर लिया है।
किराये की गाड़ी के मालिक से लगा सुराग
11 अगस्त को कुछ घंटों के भीतर इंद्री और करनाल शहर में दो सुनार की दुकानों से 2.90 लाख रुपये के गहने ठगे गए थे। किराये की कार में आए आरोपी ने खुद को बड़े चावल कारोबारी के रूप में पेश किया और ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर गहने लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने दुकानदार के बताए गए ठग की गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर को ट्रेस कर पीछा किया। उसी रात गाड़ी को ड्राइवर सहित डेरा बस्सी टोल टैक्स पर काबू कर लिया। हालांकि ठगी करने वाला युवक टोल से पहले ही गाड़ी से उतर गया था। जांच में सामने आया है कि तब कार में अभिषेक सेतिया ही था।
विज्ञापन
बहन के घर बेटा होने की बात कहकर देखे गहने
केबीएस ज्वेलर्स के संचालक रिषभ कपूर ने बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक दुकान पर आया और सोने की अंगूठी व चैन खरीदने की बात कहते हुए गहने दिखाने के लिए कहा। अपना नाम हिमांशु अरोड़ा बताते हुए आरोपी ने खुद को राइस मिल का मालिक बताया और कहा कि बहन के घर छह वर्ष बाद लड़का हुआ है, उसको देने के लिए सोने की अंगूठी व चेन खरीदने की बात कही। युवक ने दुकानदार के परिचित से जान पहचान होने का नाटक करते हुए अपनी जान पहचान बढ़ाई। गहने पसंद करने के बाद उसने अपने खाते से दो बार में 1.90 लाख रुपये की एनईएफटी ट्रांसफर दिखाकर चला गया। इसके अलावा फूसगढ़ रोड स्थित सुनार की दुकान के मालिक सुनील ने बताया कि एक आरोपी ने यहां भी खुद को राइस मिल का मालिक बताते हुए एक सोने की अंगूठी और चेन खरीदी। अंगूठी का वजन 10 ग्राम 660 मिलीग्राम था, जिसकी कीमत 1.07 लाख रुपये है। इसमें से सात हजार रुपये नकद दिए और बाकी एक लाख रुपये एनईएफटी करने का दावा किया लेकिन यह रकम खाते में नहीं आई।