फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   he 17th Home Summit emphasizes innovation and action

Noida News: 17वें गृह शिखर सम्मेलन में जलवायु अनुकूल भविष्य के लिए नवाचार और कार्रवाई पर जोर

Wed, 05 Nov 2025 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
he 17th Home Summit emphasizes innovation and action
-प्रतिभागियों ने टिकाऊ निर्माण और डिजाइन के नवाचारों का अनुभव किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 17वां गृह शिखर सम्मेलन जलवायु-अनुकूल विश्व के लिए नवाचार और कार्य के संदेश के साथ संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिखर सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नवाचार आधारित समाधानों, शिक्षा की भूमिका, शहरी लचीलापन, अपशिष्ट प्रबंधन, और वायु प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
सभी वक्ताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाना होगा। शिखर सम्मेलन में एक इंटरएक्टिव प्रदर्शनी क्षेत्र भी लगाया गया, जहां प्रतिभागियों ने टिकाऊ निर्माण और डिजाइन के नए नवाचारों का अनुभव किया। टेरी की महानिदेशक और गृह परिषद की अध्यक्ष डॉ. विभा धवन ने कहा कि कॉप30 की ओर बढ़ते हुए यह सम्मेलन बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि नवाचार को समाज और पर्यावरण की जरूरतों के अनुरूप बनाना ही जलवायु-अनुकूल विकास का रास्ता है। गृह परिषद के उपाध्यक्ष और सीईओ संजय सेठ ने कहा कि शिखर सम्मेलन की असली ताकत विचारों की विविधता में है।
विज्ञापन

स्थिरता कोई मंजिल नहीं, बल्कि ज्ञान और सहयोग से चलने वाली यात्रा है। वहीं, विशिष्ट अतिथि और फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि कि नवाचार और कार्रवाई न केवल फिल्मों में बल्कि जलवायु-अनुकूल दुनिया बनाने में भी जरूरी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्थिरता को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं। सम्मेलन का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नवाचार, सहयोग और जनभागीदारी ही सबसे प्रभावी रास्ता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हरित, स्वच्छ और सशक्त भारत विरासत में मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed