फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Having won the battle against the enemy, the gods sing his glory.Lord comes with his younger brother Sita.

Noida News: रिपु रन जीति सुजस सुर गावत। सीता सहित अनुज प्रभु आवत॥

Fri, 03 Oct 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Having won the battle against the enemy, the gods sing his glory.Lord comes with his younger brother Sita.
प्रभु श्रीराम सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे, नगरवासियों ने गाए मंगल गीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में रामलीला मंचन के आखिरी दिन शुक्रवार को 14 साल का वनवास पूरा होने के बाद प्रभु श्रीराम सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचे। इसका समाचार सुनते ही अयोध्यावासी मंगल गीत गाने लगे। उसके बाद राम का राज्याभिषेक हुआ। इन प्रसंगों के मंचन को देखकर दर्शक काफी भावुक हो गए।ग्रेटर नोएडा के साइट चार, रबूपुरा, ग्रेनो वेस्ट और दादरी में भरत-मिलाप और पुरस्कार वितरण के साथ रामलीला मंचन का समापन हुआ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित श्री राधा-कृष्ण पार्क में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के मंच पर विभीषण के राज्याभिषेक के साथ लीला की शुरुआत हुई। मीडिया प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि विभीषण के राजतिलक के बाद श्रीराम अयोध्या पहुंचते हैं। अयोध्या पहुंचने पर भरत-मिलाप के प्रसंग का मंचन किया गया। उसके बाद भरत अपने बड़े भाई राम को उनका राज्य लौटा देते हैं। भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला के मंचन का समापन हुआ।
विज्ञापन

------------

गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष
ग्रेटर नोएडा के साइट फोर स्थित सेंट्रल पार्क रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में लंका में विभीषण का राजतिलक हुआ। मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि हनुमान को अशोक वाटिका में सीता को लेने भेजते हैं। श्री राम, लक्ष्मण से अग्नि का प्रबंध करने को कहते हैं कि सीता अग्नि परीक्षा के उपरांत ही मुझसे मिलेंगी। उनकी इस बात पर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं। तब श्री राम उन्हें समझाकर शांत कराते हैं और हनुमान माता सीता को लेकर आते हैं। अयोध्या में श्रीराम के लौटने की खबर मिलते ही पूरी नगरी को सजाया गया। राम-भरत मिलाप होता है। प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला के मंचन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार वितरित किया
दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में लव-कुश धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से विभीषण को लंका का राजा बनाया गया। अशोक वाटिका से माता सीता आती हैं। भरत और राम का मिलन हुआ। राम का भव्य राजतिलक हुआ। इसके बाद पुरस्कार वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed