फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haven't received salary for ten months, unable to pay children's fees

Noida News: दस महीने से नहीं मिला वेतन, नहीं भर पा रहे बच्चों की फीस

Mon, 11 May 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Haven't received salary for ten months, unable to pay children's fees
- कर्मचारी बोले- कई बार प्राधिकरण को समस्या बताई पर नहीं मिला समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों को पिछले 010 महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार प्राधिकरण को पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वेतन न मिलने के कारण परिवारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई कर्मियों ने बताया कि वेतन न मिलने से बीते 6 महीने से बच्चों की फीस नहीं भरी है। संविदा कर्मचारियों में शिक्षक शामिल हैं।
इनका कहना है कि प्राधिकरण व विद्यालयों के उच्च अधिकारियों को समय से वेतन प्राप्त हो रहा है, जबकि निम्न वेतन वर्ग के कर्मचारियों के साथ लगातार उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। यही हाल महामाया बालिका इंटर कॉलेज, सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज और गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के संविदा के कर्मचारियों का भी है। अब स्कूल की ओर से कहा जा रहा है कि न्यूनतम वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों की समस्याएं कार्यदायी संस्था देखती है।
विज्ञापन


कर्मचरियों का आरोप है कि शिक्षा समिति के स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान दिया जाता है, जबकि न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों की समस्याओं को अनदेखा कर दिया जाता है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा समिति के कर्मचारियों के बच्चों से कोई शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता, जबकि न्यूनतम वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को ऐसी सुविधा नहीं दी जाती। वेतन की मांग करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। वहीं, जब इस बारे में पंचशील कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीरज टंडन ने बात करनी चाही तो उनका नंबर बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
-प्रकरण में प्राधिकरण स्तर पर क्या कार्रवाई होनी है इसकी जानकारी संबंधित विभाग से ली जाएगी। कॉलेज के रखरखाव या साफ-सफाई से जुड़ी जो भी मांग प्राधिकरण में आती हैं, उनका निस्तारण करवाया जाता है। -क्रांति शेखर सिंह, ओएसडी, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed