दौराला। कस्बे के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती पर हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम मंगू पार्चा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य यजमान पुरुषोत्तम उपाध्याय रहे। मुख्य अतिथि चौधरी भारतवीर, हरेंद्र, रजनीश, देवेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप जलाया। वेदवीर आदिवासी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने संपूर्ण रामायण की संस्कृत में रचना की। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार पर अपने विचार रखे। नवीन शर्मा और पुरुषोत्तम उपाध्याय ने मंदिर पर ध्वज फहराया। इस दौरान सचिन, नीटू, बिजेंद्र, हरि कृपाल, राकेश, अरुण, प्रदीप, शुभम, हरिओम, अंशुल, सुखबीर, संजय आदि मौजूद रहे।