मेरठ। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से रविवार को पितृ अमावस्या पर देश के अज्ञात महापुरुषों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ हुआ। इसमें ऐसे महापुरुषों को याद किया गया, जिन्होंने देश की संस्कृति और अस्मिता बचाने के लिए अमूल्य योगदान दिया। हवन के साथ ही ऐसी आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुशील कुमार, अध्यक्ष डॉक्टर सतीश शर्मा, महामंत्री करुणेश चंदन गर्ग और भाजपा नेता आलोक सिसोदिया यजमान रहे। इस अवसर पर विजेंद्र कुमार, सतीश गर्ग, अजय गुप्ता, शौर्य नंदन, पवन मित्तल, विजेंद्र कुमार, वीना वाधवा, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद