फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hathras Rape Case News in Hindi: Hathras' Daughter To Perform For Justice From Up Bhavan To India Gate

Hathras Case News: हाथरस की बिटिया को इंसाफ के लिए यूपी भवन से लेकर इंडिया गेट तक प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 11:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case News in Hindi: Hathras' Daughter To Perform For Justice From Up Bhavan To India Gate
यूपी भवन के बाहर... - फोटो : अमर उजाला

Hathras Case: हाथरस की बिटिया को इंसाफ के लिए बुधवार को यूपी भवन से लेकर इंडिया गेट तक विरोध की आवाज गूंजी। वामपंथी छात्र संगठनों ने दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन


इस दौरान यूपी पुलिस और योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म मामलों पर चिंता जताई गई। सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में भी लिया।

विज्ञापन

यूपी भवन पर जेएनयू छात्रसंघ समेत कई संगठनों का प्रदर्शन

यूपी भवन के बाहर जेएनयू छात्रसंघ, वामपंथी छात्र समेत अन्य संगठनों के लोग यूपी सरकार के खिलाफ विरोध करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने यूपी भवन को चारों ओर से सुरक्षा घेरे में ले रखा था। जो भी प्रदर्शनकारी ग्रुप में आते, पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मंदिर थाना ले आती। यहां काफी संख्या में छात्र विरोध करने पहुंचे थे। बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया गेट पर जुटे कई संगठन

विभिन्न संगठनों के छात्र मंदिर पुलिस थाना से छूटने के बाद शाम साढ़े पांच बजे के करीब सीधे इंडिया गेट पहुंच गए। यहां यूपी पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कुछ अन्य सामाजिक संगठनों के लोग भी जुड़े। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के सुरक्षा के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ भी हल्ला बोला।

पोस्टर से राहगीरों को जोड़ा

प्रदर्शनकारी छात्रों ने डफली के साथ हाथों में पोस्टर ले रखे थे। इस दौरान सड़क से निकलने वाले लोगों को भी इस विरोध की आवाज में शामिल होने की मांग रख रहे थे। पोस्टर में हाथरस की बेटी को न्याय दो, हाथरस की बेटी के गुनहगारों को फांसी की सजा दें या फिर ऐसी सख्त सजा हो, जोकि ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वालों के लिए उदाहरण हो आदि लिखा हुआ था।

विरोध में कोरोना संक्त्रस्मण से बचाव के लिए मास्क लगना भूलें

प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान कोरोना संक्त्रस्मण से बचाव के नियमों की भी धज्जियां उड़ाईं। यूपी भवन, इंडिया गेट में प्रदर्शन के दौरान अधिकतर छात्रों ने मास्क नहीं लगा रखे थे। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम का पालन के तहत छह फीट की दूरी भी नहीं रखी गई। छात्रों के साथ-साथ पुलिस ने सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। छात्रों को हिरासत में लेने के बाद बस में एक साथ अधिक संख्या में छात्रों को बैठया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed