फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryana Board's Class 10 and 12 exams begin today

Noida News: हरियाणा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आज से शुरू

Thu, 25 Sep 2025 02:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 25 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board's Class 10 and 12 exams begin today
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा (शैक्षिक और मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं वीरवार से आरंभ हो रही हैं। परीक्षार्थी कम्पार्टमेंट, री-एपीयर, सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त उत्तीर्ण, मर्सी चांस, अतिरिक्त विषय, पूर्ण और आंशिक अंक सुधार के लिए परीक्षा देंगे। इसके साथ ही डीएलएड की परीक्षाएं भी 25 सितंबर से 21 अक्तूबर तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन

प्रदेशभर में कुल 155 परीक्षा केंद्रों पर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में लगभग 44,575 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे जिनमें 28,523 छात्र और 16,052 छात्राएं शामिल हैं। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5,542 और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 4,338 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) में 14,954 और सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) में 19,741 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएलएड परीक्षा में 23,569 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे जिनमें 15,480 छात्राएं और 8,089 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा की शुचिता, विश्वसनीयता और पवित्रता बनाए रखने के लिए बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव के विशेष उड़नदस्तों सहित कुल 28 उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू की गई है। परीक्षा वाले दिन केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। सभी पात्र परीक्षार्थियों को अनुक्रंमांक जारी कर दिए गए हैं और प्रवेश परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed