फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Harsh Tyagi and Dhruv Jurel of Noida did not sell in IPM Mega Auction

आईपीएम मेगा ऑक्शन में नहीं बिके नोएडा के हर्ष त्यागी और ध्रुव जुरेल

Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Harsh Tyagi and Dhruv Jurel of Noida did not sell in IPM Mega Auction
नोएडा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने शहर के दो क्रिकेटर हर्ष त्यागी और ध्रुव जुरेल को नहीं खरीदा। दो दिनों तक चले आईपीएल ऑक्शन में विकेटकीपर व बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और तेज गेंदबाज हर्ष त्यागी का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। दोनों खिलाड़ियों के कोच फूलचंद ने कहा ध्रुव और हर्ष काफी मेहनती है। दोनों नेट्स पर काफी पसीना बहाते हैं। इस साल आईपीएल में मौका नहीं मिला तो हताश होने की कोई जरूरत नहीं हैं। भविष्य में खूब मौके मिलेंगे और दोनों खिलाड़ी काफी आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार ऑक्शन में ऐसे चौंकाने वाले नाम भी दिखे जिन पर अभी तक किसी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। नोएडा निवासी हर्ष त्यागी रेलवे की सीनियर टीम में खेल चुके हैं। जबकि जूनियर स्तर पर दिल्ली की टीम से खेलते थे। अहम है कि आईपीएल ऑक्शन के लिए नोएडा के तीन खिलाड़ियों शिवम मावी, हर्ष त्यागी और ध्रुव जुरेल का चयन हुआ था। इनमें शिवम मावी को 7.25 करोड़ में कलकत्ता नाइट राइडर्स ने खरीदा है। शिवम का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। शिवम के कोच भी फूलचंद ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed