फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Had to walk for vaccination at Suvidha Drive Thru Key

सुविधा ड्राइव थ्रू की पर टीकाकरण के लिए पैदल जाना पड़ा

Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Had to walk for vaccination at Suvidha Drive Thru Key
नोएडा। 45 वर्ष से अधिक उम्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है, लेकिन तैयारियां पुख्ता तरीके से नहीं की गई हैं। शहर के स्पेक्ट्रम मेट्रो और जीआईपी मॉल में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन यानी वाहन में बैठे-बैठे टीका लगवाने की सुविधा का फायदा चुनिंदा लोगों को ही मिल पाया। सुविधा तो ड्राइव थ्रू की थी, लेकिन टीकाकरण के लिए लोगों पैदल चलना पड़ा। इससे खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी अनुष्का को दूसरी डोज लगनी थी। दोपहर करीब 12 बजे वह कार से सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल पहुंचीं। वैक्सीन लगवाने वालों को गेट नंबर 11 से प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन जानकारी के अभाव में अनुष्का भटकती रहीं। जब गेट नंबर-11 पहुंची तो बताया गया कि गाड़ी लेकर सीधे बेसमेंट में पहुंचें। बेसमेंट में पहुंचकर अनुष्का टीकाकरण केंद्र तलाशती रहीं। बड़ी मशक्कत के बाद केंद्र का पता तो चल गया, लेकिन जहां टीके लगाए जा रहे थे, वहां गाड़ी लेकर नहीं पहुंचा जा सकता था। गेट पर गार्ड को जानकारी दी। गार्ड अंदर गया, लेकिन करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी टीका लगाने कोई नहीं आया तो वह वापस लौट गईं। यहां शाम चार बजे तक 175 टीके लगाए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ड्राइव थ्रू सुविधा के तहत दोनों जगह केवल 20 से 25 टीके ही लगे हैं। कुछ इसी तरह का हाल स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में दिखा। लोगों को वाहन से उतरकर टीकाकरण केंद्र तक पैदल चलना पड़ा। हालांकि, मॉल के टीकाकरण केंद्र पर भीड़भाड़ नहीं दिखी।
विज्ञापन

29 केंद्रों पर 8089 ने लगवाए टीके
सोमवार को जिले के 29 सरकारी केंद्रों पर 8089 लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 1406 लोगों को पहली डोज और 6,683 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, मंगलवार को 98 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। करीब 19 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। बिसरख ब्लॉक में 38, दनकौर में 18, दादरी ब्लॉक में 21 और जेवर ब्लॉक में 18 केंद्र बनाए गए हैं। देहात क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed