फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gym trainer hanged himself after killing the girl

नोएडा: युवती की हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी

Thu, 09 Feb 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gym trainer hanged himself after killing the girl
कीर्ति नगर इलाके में युवती का शव बेड पर मिला तो युवक फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, युवती कनाडा में आईबीएम की छात्रा
जनवरी में ही कनाडा से कुछ दिनों लिए आई थी भारत, बुधवार से अपने घर से थी गायब
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में बृहस्पतिवार को जिम ट्रेनर विजय कुमार (28) ने दोस्त आंचल (25) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में विजय का भाई कमरे में आया तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। फिलहाल, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस दोनों के मोबाइल के अलावा सीडीआर, सोशल मीडिया अकाउंट और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को कमरे से बर्थडे केक भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इसे एफएसएल की जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल के अनुसार, विजय रमेश नगर के एक जिम में ट्रेनर था, जबकि युवती कनाडा में आईबीएम की छात्रा थी। जनवरी से आंचल कुछ दिनों के लिए छुट्टियां बिताने आई हुई थी। विजय का परिवार आनंद पर्वत व आंचल का परिवार वेस्ट पटेल नगर में रहता है। आनंद पर्वत से रमेश नगर दूर पड़ने की वजह से विजय ने फ्लैट किराए पर लिया हुआ था। विजय और आंचल में गहरी दोस्ती थी। कुछ सालों से आंचल पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई थी। अब जब वह भारत आई तो दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे थे। बुधवार शाम को आंचल घर से कहीं जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। बृहस्पतिवार को विजय के दोस्तों ने भाई सुरेंद्र को कॉल कर बताया कि विजय के साथ कुछ अनहोनी हो गई है। सुरेंद्र ने भाई को कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। वह विजय के फ्लैट पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो भाई फंदे से लटका था, जबकि आंचल बेड पर अचेत पड़ी थी। सुरेंद्र ने दोपहर 3:31 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रमेश नगर के दूसरी मंजिल स्थित फ्लैट पर पहुुंच गई। आशंका है कि विजय ने आंचल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि विजय और आंचल के बीच पिछले कई सालों से गहरी दोस्ती थी। आंचल के विदेश जाने से वह काफी आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed