फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Success is achieved through hard work, discipline, and persistent effort.

गुरु मंत्र : सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से मिलती है

Wed, 15 Jul 2026 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Success is achieved through hard work, discipline, and persistent effort.
डॉक्टर छवि सिंह, प्रधानाचार्य कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दादरी
जीवन में सफलता पाने का कोई आसान रास्ता नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को अपने लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। विद्यार्थियों को हर दिन कुछ नया सीखने और अपने समय का सही उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए। बड़े सपने देखना जरूरी है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करनी चाहिए। कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन्हें सीखने और आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करना ही सफलता की पहचान है। विद्यार्थियों को अच्छी संगति अपनाकर सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और ईमानदारी को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए। मोबाइल और सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए पढ़ाई, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में संतुलन बनाना जरूरी है। याद रखें कि आपकी पहचान आपके संस्कार, व्यवहार और मेहनत से बनती है। आज की मेहनत ही भविष्य की सफलता की नींव तैयार करती है। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने परिवार, विद्यालय व देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

- डॉ. छवि सिंह, प्रधानाचार्य, कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed