फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gujarat police questioned a youth in connection with a cyber fraud case.

Noida News: गुजरात पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में युवक से की पूछताछ

Thu, 06 Nov 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gujarat police questioned a youth in connection with a cyber fraud case.
- महिला के साथ हुई थी साइबर ठगी, जनपद निवासी युवक के खाते में आए थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला से साइबर ठगी के एक मामले में गुजरात बड़ोदरा सिटी की साइबर थाना पुलिस ने जनपद में डेरा डाला और एक युवक से आवश्यक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बैंक के खाते में दूसरे व्यक्ति के द्वारा रुपये डालने की जानकारी मिलने के बाद गुजरात पुलिस वापस लौट गई।
गुजरात के बड़ोदरा सिटी की साइबर थाना पुलिस की एक चार सदस्यीय टीम मंगलवार को जनपद पहुंची। टीम ने बताया कि एक साइबर ठगी के मामले में युवक की जांच करना है। बुधवार को गुजरात पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और नईबस्ती चौकी ले गई। यहां कुछ दिन पूर्व युवक के बैंक खाते में आए करीब पांच लाख रुपये को लेकर आवश्यक पूछताछ और जानकारी जुटाई। पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग और जानकारी मिलने के बाद गुजरात पुलिस वापस लौट गई। बताया गया कि बड़ोदरा सिटी थाने में एक महिला ने साइबर अपराधियों के द्वारा मोबाइल हैक कर खाते से करीब आठ लाख रुपये निकालने की शिकायत की थी। उक्त मामले में बड़ोदरा सिटी थाना की साइबर टीम जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि गुजरात की पुलिस टीम एक मामले में जनपद आई थी। जांच पड़ताल करने के बाद वह चली गई।
विज्ञापन

----
एनडीपीएस के मामले में राजस्थान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा और अपने साथ ले गई
बुधवार को राजस्थान के जनपद बारा में 3 नवंबर को एक व्यक्ति के घर पर छापा मारने पर भारी संख्या में बरामद हुए इंजेक्शन के मामले में जांच पड़ताल को लेकर राजस्थान की पुलिस टीम जनपद आई। यहां उन्होंने शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक को पकड़ा। पकड़े गए युवक पर आरोप है कि उसने राजस्थान के उक्त व्यक्ति को करीब 1800 इंजेक्शन चिकित्सक की सलाह के बिना बेचे थे। उक्त इंजेक्शन का प्रयोग राजस्थान में ड्रग्स के साथ किया जाता है। पकड़े गए युवक को कोतवाली सदर लाकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे अपने साथ लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed