{"_id":"6a37d917138feb6b820cdb98","slug":"gsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98031-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम किराया, एसी सफर... सिटी बसों के आगे फीकी पड़ रही रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम किराया, एसी सफर... सिटी बसों के आगे फीकी पड़ रही रोडवेज
विज्ञापन
- सिटी बस सेवा के कम किराये से रोडवेज बसों की सवारियां घटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सिटी बस सेवा में कम किराये का असर अब रोडवेज बसों पर भी दिखाई देने लगा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। कम किराये और वातानुकूलित (एसी) सुविधा के कारण यात्री रोडवेज और निजी बसों के बजाय सिटी बसों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
नोएडा के सेक्टर-37 से परी चौक के बीच लंबे समय से रोडवेज और निजी बसें संचालित हो रही हैं। इस रूट पर रोडवेज बस का किराया 36 रुपये है, जबकि ये बसें गैर-एसी हैं। वहीं निजी बस संचालक 30 रुपये किराया बताकर यात्रियों को आकर्षित करते रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुई सिटी बस सेवा में यात्रियों को एसी सुविधा के साथ नोएडा से परी चौक तक केवल 30 रुपये में यात्रा का अवसर मिल रहा है। समान किराये में बेहतर सुविधा मिलने से बड़ी संख्या में यात्री सिटी बसों का रुख कर रहे हैं। इसका असर रोडवेज बसों की सवारियों पर पड़ रहा है और यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। यात्रियों की संख्या घटने से इस रूट पर संचालित रोडवेज बसों की आय प्रभावित होने की आशंका है।
यात्रियों को आकर्षित करने के लिए लगाई जा रही आवाज : परी चौक बस स्टैंड पर सिटी बसों के परिचालक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए एसी बस, सिर्फ 30 रुपये किराया की आवाज लगाकर प्रचार कर रहे हैं। कम किराया और एसी सुविधा के चलते सिटी बसों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।