फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfdg

Noida News: इंजीनियर के कमरे से लैपटॉप चोरी

Tue, 16 Sep 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
नोएडा। मामूरा गांव स्थित एक पीजी के कमरे से इंजीनियर का लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामूरा गांव में स्पाइस पीजी में रहने वाले अभिषेक कुमार एक कंपनी में इंजीनियर हैं। 24 अगस्त को तबीयत खराब होने के कारण अभिषेक कमरे में सो रहे थे। इसी बीच चोर ने कमरे की खिडक़ी खोली और अंदर हाथ डालकर मेज पर रखा लैपटाप चोरी कर ले गया। सुबह उठने पर चोरी होने का पता चला। अभिषेक ने फेज तीन थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रेटर नोएडा के जेएम फ्लोरेंस सोसाइटी के रहने वाले मानस मयंक सिंह की कार से 10 सितंबर को सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल आए थे। उन्होंने अस्पताल के सामने कार खड़ी की। कुछ देर बाद जब अस्पताल से बाहर आए तब कार का शीशा तोड़ दिया। कार के अंदर से लैपटॉप गायब था। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed