{"_id":"6aa8025c330b21e41f051405","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4723521-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच दिन से लापता किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच दिन से लापता किशोरी
विज्ञापन
पांच दिन से लापता किशोरी
नोएडा। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में पांच दिन से लापता है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हैं। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। बलिया निवासी व्यक्ति परिवार के साथ गांव में किराये पर रहते हैं और फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी बेटी 10 सितंबर की रात घर के बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-- -
सोसाइटी के गेट के पास से कार चोरी
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित एनआरआई सोसाइटी के मुख्य गेट के पास खड़ी हुंडई अल्काजार कार चोरी हो गई। कार मालिक निखिल अग्रवाल ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक निखिल ने 12 सितंबर की देर रात अपनी नीले रंग की हुंडई अल्काजार कार सोसाइटी के मुख्य गेट के पास खड़ी की थी। अगले दिन सुबह मौके पर पहुंचे तो कार गायब थी। एसएचओ डीपी शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।