Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdg

Noida News: सड़क हादसे में पति की मौत, एक साल बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 06 Nov 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
gsdg
- पत्नी का आरोप, कई बार थाने के चक्कर काटे, फिर भी नहीं हुई थी समय पर कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सड़क दुर्घटना में पति की मौत के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एक महिला को करीब एक साल तक थाने के चक्कर काटने पड़े। अब थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-93 स्थित एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट निवासी चित्रा मीणा ने बताया कि उनके पति संदीप कुमार (39) की 12 अप्रैल 2025 को हिमालय प्राइड सोसायटी के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संदीप अपनी बाइक से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक होटल से दोस्त की बहन की सगाई से लौट रहे थे। हादसे की सूचना थाना बिसरख में जीडी में दर्ज हुई थी। वह अपने करीब तीन वर्ष के बेटे के साथ 18 मई, 22 जून, 13 जुलाई और 24 अगस्त 2025 को थाने गईं। उन्होंने जीडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचनामे की फोटो कॉपी दिखाईं और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मगर हर बार पुलिसकर्मियों ने यही कहा कि विसरा रिपोर्ट अभी नहीं आई है। आखिरकार 12 सितंबर 2025 को उन्होंने लिखित तहरीर दी थी। अधिकारियों के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed