{"_id":"6af9d1652250724869005f0a","slug":"gsdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4936637-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी ऑर्डर पर 74 लाख का सामान मंगाया, भुगतान मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी ऑर्डर पर 74 लाख का सामान मंगाया, भुगतान मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
- स्मार्ट क्लास के उपकरणों से जुड़ी निजी कंपनी के साथ धोखाधड़ी का आरोप, अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
-- -- -
नोएडा। सेक्टर-135 स्थित स्मार्ट क्लास के उपकरणों से जुड़ी एक निजी कंपनी के साथ 74 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई। आरोप है कि एजुकेशनल सर्विसेज प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के अधिकारियों ने एक शैक्षणिक संस्थान के नाम पर फर्जी परचेज ऑर्डर देकर 63 इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल और 63 ओपीएस यूनिट मंगा लीं। भुगतान मांगने पर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया गया। अदालत के आदेश पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने कंपनी के निदेशक समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
स्मार्ट क्लास के उपकरणों से जुड़ी निजी कंपनी के विधिक अधिकारी परवेज आलम के अनुसार, उनकी कंपनी शैक्षणिक तकनीक से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करती है। एजुकेशनल सर्विसेज प्रदान करने वाली एक निजी कंपनी के साथ उनके पहले से व्यावसायिक संबंध थे, लेकिन पुराने भुगतान बकाया होने के कारण कंपनी ने आगे उधार पर सामान देने से मना कर दिया था। आरोप है कि मार्च 2026 में इस निजी एजुकेशनल सर्विसेज की कंपनी के नेशनल हेड ऑपरेशंस और सेल्स हेड ने एक शैक्षणिक संस्थान के नाम पर परचेज ऑर्डर देकर 75 इंच के 63 इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल और 63 ओपीएस यूनिट की मांग की। भरोसा दिलाया गया कि शैक्षणिक संस्थान से भुगतान मिलते ही पुराना और नया बकाया चुका दिया जाएगा। इसके बाद 28 मार्च 2026 को कंपनी ने 73,96,830 रुपये का सामान सप्लाई कर दिया।
पीड़ित कंपनी का आरोप है कि बाद में जांच करने पर परचेज ऑर्डर फर्जी निकला। भुगतान के लिए लगातार तकादा करने के बावजूद रकम नहीं मिली। 28 जुलाई को कंपनी के कर्मचारी राहुल और परवेज आलम भुगतान की जानकारी लेने सेक्टर-60 स्थित निजी एजूकेशनल सर्विसेज की कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें धमकाया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।