फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsdf

Noida News: आंबेडकर जयंती आज, इन मार्गों पर डायवर्जन लागू

Mon, 13 Apr 2026 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
gsdf
एक्सप्रेस-वे और फिल्मसिटी मार्ग पर दबाव बढ़ने पर ट्रैफिक मोड़ा जाएगा
विज्ञापन

अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के पास भीड़ बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह, यदि दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-4 पर दबाव बढ़ता है तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा। यहां से यात्री रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास और एलीवेटेड रोड के जरिए आगे जा सकेंगे। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास यातायात दबाव होने पर वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक और सेक्टर-37 होकर आगे बढ़ सकेंगे। वहीं कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed