फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ground for Kabaddi to be built in Dadri Kasturba and Kho-kho ground in Dankaur

ग्रेटर नोएडा: दादरी कस्तूरबा में कबड्डी और दनकौर में खो-खो का बनेगा मैदान, 19 लाख रुपये का बजट जारी

Fri, 15 Aug 2025 11:01 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Aug 2025 11:01 AM IST
सार

जेवर कस्तूरबा की छात्राएं इन दोनों विद्यालयों में अभ्यास करेंगी। अब छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की विधा में भी निपुण बनाने की योजना के तहत कार्य किए जा रहे है। इसके तहत छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन करने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
Ground for Kabaddi to be built in Dadri Kasturba and Kho-kho ground in Dankaur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में एक केजीबीवी एक खेल योजना के तहत दो खेलों को चुना गया है। दादरी कस्तूरबा में कबड्डी और दनकौर में खो खो का मैदान तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से करीब 19 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। पहले चरण में जेवर कस्तूरबा को निराशा लगी है। उसमें किसी भी खेल को अभी तक नहीं चुना गया है।

विज्ञापन


जेवर कस्तूरबा की छात्राएं इन दोनों विद्यालयों में अभ्यास करेंगी। अब छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की विधा में भी निपुण बनाने की योजना के तहत कार्य किए जा रहे है। इसके तहत छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार खेल का चयन करने का मौका मिल सकेगा। डीसी बालिका शिक्षा विनय कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में पढ़ने छात्राओं को राज्य स्तर तक अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


क्रीड़ा मैदान का चयन विद्यालय स्तर पर कर लिया गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खेल शिक्षिकाओं को एक-दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय योजना में इसके संचालन के लिए हर स्कूल में एक समिति का गठन किया जाएगा। वार्डन की अध्यक्षता में खेलों में रुचि रखने वाली दो अन्य शिक्षिका और खिलाड़ी को समिति में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया जाएगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अब सीधे प्रतियोगिता में नहीं भेजा जाएगा। पहले उन्हें 10 दिवसीय तैयारी शिविर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह शिविर साई की तर्ज पर मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। 100 से अधिक नामांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही शारीरिक शिक्षकों की तैनाती की जा चुकी है।

पूर्व खिलाड़ी भी देंगे टिप्स
योजना के अंतर्गत, खेल गतिविधियों के संचालन के लिए एक निर्धारित समय सारिणी होगी, जिसमें प्रशिक्षक छात्राओं को खेल की बारीकियां सिखाएंगे। छात्राओं को आहार, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर किया जाएगा। वहीं पूर्व राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी बुलाकर छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा।


ॉचयनित विद्यालयों में खेल मैदान के लिए बजट जारी हो गया है। इस बजट के माध्यम से मैदानों को तैयार किया जाएगा। मुख्य फोकस छात्राओं के शारीरिक विकास पर है। - राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed