फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno West site office inaugurated, now Greater Noida will not have to go

Noida News: ग्रेनो वेस्ट साइट ऑफिस का किया लोकापर्ण, अब ग्रेटर नोएडा नहीं पड़ेगा जाना

Mon, 26 Jun 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Greno West site office inaugurated, now Greater Noida will not have to go
ग्रेनो वेस्ट साइट ऑफिस खुला अब ग्रेटर नोएडा नहीं पड़ेगा जाना
विज्ञापन

ग्रेनो की 331 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कुल 331 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। इसमें 122 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 209 करोड़ रुपये की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इनमें सबसे अहम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर टेक जोन-4 में साइट ऑफिस का लोकार्पण है। कार्यालय के बनने से वेस्ट के निवासियों को अपनी शिकायतें लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वहीं अन्य प्रमुख परियोजनाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने और इमारतों के निर्माण कचरे को रि-प्रोसेस करने के लिए सीएंडडी वेस्ट प्लांट इकोटेक-3 में बनाया गया है। यहां मलबे से ईंट, टाइल्स आदि बनाई जाएंगी। नॉलेज पार्क-3 में बायो मैथिनाइजेशन प्लांट बनाया गया है। कासना स्थित 137 एमएलडी एसटीपी से शोधित पानी को सिंचाई आदि में प्रयोग के लिए आईआईटीजीएनएल तक लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इससे स्मार्ट टाउनशिप में सिंचाई के कार्यों के लिए भूूमिगत जल निकासी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-10 का आतंरिक विकास कार्य व साथ ही दूर-दराज से आए मजदूरों के ठहरने के लिए सेक्टर इकोटेक-3 में नाइट शेल्टर और लेबर हॉस्टल का भी लोकार्पण किया गया। स्ट्रीट वेंडर्स को सुविधायुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सेक्टर बीटा 1, बीटा 2, अल्फा 2, डेल्टा 2 एवं सेक्टर 36 में वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 14 और अन्य सेक्टरों में नए वेंडर्स मार्केट का शिलान्यास भी किया गया। 9 करोड़ की लागत से दादरी में पाई रोटरी के पास 130 मीटर चौड़ी सड़क, इकोटेक-6, इकोटेक-1 एक्सटेंशन तथा टेक्जोन-7 में रोड की रिसर्फेसिंग के कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिसर्फेसिंग और स्ट्रीट लाइट कार्याें का शिलान्यास
आदर्श ग्राम परियोजना फेज-1 के तहत ग्राम तिलपता करनवास में विकास कार्यों का लोकार्पण और स्मार्ट ग्राम जलपुरा, अमीनाबाद, सादुल्लापुर, और चिपियाना खुर्द में विकास कार्यों का शिलान्यास भी सीएम ने किया। ग्रेजियानो कंपनी से चार मूर्ति चौक तक सड़कों की री-सर्फेसिंग, सेक्टरों पर स्ट्रीट लाइट, 130 मीटर रोड की री-सर्फेसिंग और नॉलेज पार्क से डीएससी रोड तक अवशेष सर्विस रोड का निर्माण व कई सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र का निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed