फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno's student who returned from Ukraine said, the hope of return was over

यूक्रेन से लौटी ग्रेनो की छात्रा ने कहा,खत्म हो गई थी वापसी की उम्मीद

Thu, 03 Mar 2022 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Greno's student who returned from Ukraine said, the hope of return was over
एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक होती संस्कृति की माँ। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की हैबिटेट पंचतत्व सोसाइटी निवासी संस्कृति सिंह बुधवार को यूक्रेन से लौट आई। माता-पिता बेटी को लेने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही संस्कृति एयरपोर्ट से बाहर निकली तो मां संगीता सिंह ने बेटी को गले लगा लिया। संस्कृति और मां दोनों भावुक हो गए। संस्कृति ने कहा कि रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचकर एक पल ऐसा लगा था कि वह वापस कभी घर नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन

संस्कृति सिंह यूक्रेन के इवोना शहर में थी। रूस का हमला होने के बाद वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में थी। संस्कृति ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह रोमानिया बॉर्डर पर पहुंच गई थी। बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग थे। तब बॉर्डर भारतीय छात्रों के लिए बंद था। उन्हें बताया गया था कि बॉर्डर अगले दिन खुलेगा। तब ऐसा लगने लगा था कि वह घर वापस नहीं पहुंच सकेंगी। लेकिन कंस्लटेंट कंपनी के डॉ. मसूर अहमद दूतावास से बातचीत कर रहे थे। रविवार की सुबह बॉर्डर पार करने के बाद उसकी जान में जान आई। संस्कृति ने बताया कि बॉर्डर पर रोमानिया के लोगों ने काफी मदद की। वहां तापमान माइनस 6 डिग्री तक था। उसकी तैयारी नहीं थी। रोमानिया के लोग बॉर्डर पर भारतीय छात्रों को कंबल उपलब्ध करा रहे थे। साथ ही खाना, चाय और पानी भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

टीम बनाकर जरूरतों को किया था पूरा, 100 रुपये में मिल रहा था पानी
संस्कृति के मुताबिक इवोना शहर में हमले का ज्यादा असर नहीं था। केवल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया था। हमला होने के बाद मेस में खाना बनना बंद हो गया था। दुकान और एटीएम पर लंबी लाइन लगी थी। इसे देखते हुए विद्यार्थियों ने अलग-अलग ग्रुप बनाए। हर ग्रुप को अलग-अलग काम करने की जिम्मेदारी दी। किसी को खाना बनाने तो किसी को बाजार से सामान लाने की जिम्मेदारी दी थी। पानी महंगा हो गया था। सामान्य तौर पर पांच लीटर पानी की बोतल 40 से 45 रुपये मिलती थी, लेकिन वह 100 रुपये से अधिक की हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता पिता को देती थी दिलासा
संस्कृति ने बताया कि फोन पर माता-पिता से बातचीत में हालात के समान्य होेने की बात बताती थी। हालांकि मां इसे सच नहीं मानती थी। माता-पिता को हर बार दिलासा देती थी। ताकि वो परेशान नहीं हो। वहीं बेटी के घर आने की खुशी में मां संगीता सिंह व पिता उमेश ने घर को सजाया। तिलक लगाकर संस्कृति का घर में स्वागत किया। उसके बाद शाम को मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। पिता उमेश सिंह का कहना है कि बेटी के आने की खुशी में रविवार को यज्ञ किया जाएगा। उसके बाद भंडारा करेंगे। उधर सोसाइटी के लोग भी संस्कृति के आने से काफी खुश है।

व्यवस्था में सुधार की जरूरत, 10 घंटे तक नहीं मिला खाना
संस्कृति मंगलवार दोपहर 1 बजे रोमानिया के एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। चार से पांच घंटे बाहर की खड़ी रही। अंदर पहुंचने पर भी काफी समय लगा। करीब दस बजे तक वहां खाने नहीं मिला। रात दस बजे अधिकारियों की तरफ से खाना दिया गया। एयरपोर्ट पर खाना था, लेकिन ज्यादा विकल्प नहीं थे। सरकार को इसमें सुधार करना चाहिए। वहीं शेल्टर होम में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed