फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greno Authority will also recognize two RWA in one sector

एक सेक्टर में दो आरडब्ल्यूए को भी मान्यता देगा ग्रेनो प्राधिकरण

Thu, 10 Sep 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Greno Authority will also recognize two RWA in one sector
एक सेक्टर में दो आरडब्ल्यूए को भी मान्यता देगा ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अब एक सेक्टर में दो आरडब्ल्यूए काम कर सकेंगी। ग्रेनो प्राधिकरण दोनों को मान्यता देगा। साथ ही आरडब्ल्यूए के चुनाव में किराएदारों समेत सभी निवासियों को वोट देने का अधिकार होगा। हालांकि, एक सेक्टर में दो आरडब्ल्यूए को मान्यता देने से कई व्यावहारिक दिक्कतों की आशंका जताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में आरडब्ल्यूए बने हुए हैं। कुछ सेक्टरों में विवाद के कारण एक से अधिक आरडब्ल्यूए भी हैं। इसे देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण ने आरडब्ल्यूए को मान्यता देने वाले नियमों में कई बदलाव किए हैं। अब एक ही सेक्टर में एक से अधिक आरडब्ल्यूए को प्राधिकरण विकास कार्यों में सहभागिता के लिए मान्यता देगा। वहीं, आरडब्ल्यूए के लोग इसकी व्यवहारिकता पर सवाल उठा रहे हैं। सेक्टर डेल्टा टू के आरडब्ल्यूए महासचिव आलोक नागर ने कहा है कि दो आरडब्ल्यूए को मान्यता देने से असमंजस होगा। एक आरडब्ल्यूए अव्यवस्था पर दूसरे संगठन पर जिम्मेदार डालने का काम करेगी। एक सेक्टर में एक ही आरडब्ल्यूए को मान्यता दी जानी चाहिए। नए नियमों के अनुसार आरडब्ल्यूए के चुनाव में किरायेदारों को भी वोट देने का अधिकार मिलेगा। आरडब्ल्यूए को जिम्मेदारी दी गई है कि वह सेक्टर के सभी आवंटियों, सह आवंटियों और किरायेदारों को सदस्य बनाएं। अभी तक कुछ खास लोगों को ही सदस्य बनाया जा रहा है। किरायेदारों को वोट देने का अधिकार नहीं है। अब आवंटी और उनकी ओर से अधिकृत किरायेदार भी वोट दे सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति के एक से अधिक सेक्टरों में मकान हैं तो उसे एक ही जगह वोट देने का अधिकार होगा। ग्रेनो प्राधिकरण ने नियम बनाया है कि मान्यता प्राप्त सभी आरडब्ल्यूए को हर साल अपने बैंक खाते का ऑडिट कराना होगा। ऑडिट रिपोर्ट प्राधिकरण के पास जमा करनी होगी। अनियमितता होने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। प्राधिकरण से जुड़े नियम और योजनाओं की जानकारी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed