फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greenfield Multimodal Logistics Hub to be built in Integrated Industrial Township

Noida News: इंटीग्रेटेड इंडस्टि्रयल टाउनशिप में बनेगा ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब

Fri, 24 Oct 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Greenfield Multimodal Logistics Hub to be built in Integrated Industrial Township
लॉजिस्टिक के क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा बनेगा बड़ा नाम, बोड़ाकी में भी बन रहा मल्टीमाॅडल लॉजिस्टिक हब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निकाला ग्लोबल टेंडर, पूरी दुनिया की कंपनियों को दिया पीपीपी मॉडल पर विकास का मौका

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माल ढुलाई के लिए ग्रेटर नोएडा पश्चिमी यूपी का बड़ा केंद्र बनेगा। बोड़ाकी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब पर काम शुरू होने के बाद अब डीएमआईसी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में भी एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के विकास के लिए ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पूरी दुनिया से कंपनियों को पीपीपी मॉडल पर विकास के लिए मौका दिया जाएगा।
ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब को इंटीग्रेटेड टाउनशिप में विकसित किया जाना है। अगले तीन महीने में इसके विकास के लिए कंपनी को अंतिम रूप दिया जाना है। प्राधिकरण की योजना है कि दुनिया की दिग्गज कंपनियों में से किसी को इस परियोजना के लिए चुना जाए।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकारियों को इन क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों से विशेष रूप से संपर्क कर उनके सामने जरूरी प्रजेंटेशन भी देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। खुद सीईओ एनजी रवि कुमार इस प्रोजेक्ट की नियमित समीक्षा कर रहे हैं जिससे समय से ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब पर काम शुरू हो सके। अगले महीने प्री-बिड के लिए भी कंपनियों को बुलाया गया है जिससे जरूरी बदलाव प्रोजेक्ट में किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ग्रीनफील्ड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब में माल ढुलाई के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने के अलावा ट्रेन यार्ड, मेंटेनेंस शेड, वेयर हाउस, कॉमर्शियल कांप्लेक्स, डोरमेटरी, रेलवे कंट्रोल टॉवर आदि विकसित किए जाएंगे। यहां से माल ढुलाई को आसान बनाने के लिए इस प्रोजेक्ट को डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर से भी जोड़ा जाएगा। इसका बड़ा फायदा स्थानीय उद्योगों को माल के निर्यात को तेज करने के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed