{"_id":"6924a9f4a73ad6a60309a2f7","slug":"greenery-will-be-visible-on-the-rewari-to-jhajjar-and-bawal-route-a-green-belt-will-be-ready-na-news-c-198-1-rew1001-229403-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेवाड़ी से झज्जर व बावल मार्ग पर दिखेगी हरियाली, हरित पट्टी होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेवाड़ी से झज्जर व बावल मार्ग पर दिखेगी हरियाली, हरित पट्टी होगी तैयार
विज्ञापन
रेवाड़ी की तरफ से बावल की ओर जा रहा मार्ग। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी से झज्जर व बावल रोड के बीच में हरित पट्टी तैयार की जाएगी। झज्जर मार्ग के बीच में हरित पट्टी विकसित करने का काम नगर परिषद के क्षेत्र में आने वाले लगभग 1.12 किलोमीटर के क्षेत्र में शुरू किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत रोड के बीच में खाली पड़ी जगह में 628 लाल कनेर के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए 5.31 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। दिसंबर में कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
कनेर सड़क की सुंदरता बढ़ाएंगे बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाएंगे। ये झाड़ियां आमने-सामने से आने वाली गाड़ियों की हेडलाइट्स की चकाचौंध से वाहन चालकों को बचाने में भी मदद करेंगी।
विज्ञापन
टेंडर की शर्तों के अनुसार, प्रोजेक्ट को लेने वाली कंपनी को अगले 1 साल तक पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें नियमित पानी देना, समय-समय पर छंटाई और अन्य जरूरी देखभाल शामिल होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हरित पट्टी लंबे समय तक हरी-भरी और आकर्षक बनी रहे।
-- -- -- -- -- -- -
बावल रोड पर 13 किलोमीटर तक ग्रीनबेल्ट विकसित करने की योजना
बावल रोड पर 13 किलोमीटर तक ग्रीनबेल्ट विकसित करने की योजना है। इस कार्य पर लगभग 22 लाख रुपये खर्च होंगे। रेवाड़ी-बावल रोड औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। यहां दिन-रात वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। रोड के बीच डिवाइडर तो है लेकिन ग्रीनबेल्ट न होने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रात में सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी सीधे आंखों पर पड़ती है जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कई बार यह समस्या हादसों का कारण भी बन चुकी है।
हरियाली बढ़ने से प्रदूषण पर भी काबू पाया जा सकेगा
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ग्रीनबेल्ट बनने से सड़क सुरक्षित होगी और हरियाली बढ़ने से प्रदूषण पर भी काबू पाया जा सकेगा। कुल मिलाकर, रेवाड़ी, झज्जर व बावल रोड पर विकसित होने वाली यह ग्रीनबेल्ट न केवल सड़क हादसों को रोकने में मदद करेगी बल्कि शहर और आसपास के क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ाएगी। लोगों को उम्मीद है कि यह परियोजना तय समय पर पूरी होगी और आने वाले दिनों में रेवाड़ी की पहचान स्वच्छ व सुरक्षित सड़क मार्गों के रूप में होगी।
-- -- -- -- -- -- --
रेवाड़ी-झज्जर रोड पर नगर परिषद क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित करने का टेंडर हो चुका है। दिसंबर में काम शुरू करने की संभावना है। -रविंद्र कुमार, एसडीओ, नगर परिषद रेवाड़ी।