फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida wife gave intoxicated substance to husband and family then elope along 4 kids with boyfriend

ग्रेटर नोएडा: पति और ससुरालवालों को खिलाया नशीला पदार्थ, फिर चार बच्चों को साथ ले उठाया ऐसा कदम पुलिस भी चकराई

Tue, 17 May 2022 10:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 May 2022 10:18 AM IST
सार

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि परिवार की बहू ने ही खाने में नशीला पदार्थ मिलाया है। उसके बाद फरार हो गई। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Greater Noida wife gave intoxicated substance to husband and family then elope along 4 kids with boyfriend
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दनकौर क्षेत्र के जुनेदपुर गांव में एक महिला पर पति समेत 4 ससुरालियों को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। नशीले पदार्थ के सेवन से परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से महिला अपनी 3 बेटियों और एक बेटा समेत प्रेमी के साथ चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


जुनेदपुर गांव निवासी 3 सगे भाई और उनकी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां को सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में देखा। उन सभी को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने नशीला पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि की।
विज्ञापन


सूचना पर एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे और एसीपी बृजनंदन राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि उनकी बहू ही अपने पति समेत 4 लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने पड़ोस के रहने वाले प्रेमी के साथ चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि परिवार की बहू ने ही खाने में नशीला पदार्थ मिलाया है। उसके बाद फरार हो गई। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed