{"_id":"5ff8177b8ebc3e340d28df21","slug":"greater-noida-two-girls-jump-off-running-bus-after-teasing-and-molestation-in-bus-case-file-against-driver-and-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक के ब्रेक नहीं लगाने पर चलती बस से कूदीं दो छात्राएं, एक पैर फ्रैक्चर, छेड़छाड़ की सामने आ रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक के ब्रेक नहीं लगाने पर चलती बस से कूदीं दो छात्राएं, एक पैर फ्रैक्चर, छेड़छाड़ की सामने आ रही बात
Fri, 08 Jan 2021 01:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा (रबूपुरा)

Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:58 PM IST
सार
- स्टॉप पर सवारियों को देखकर बस नहीं रोकने पर दोनों को हुई अनहोनी की आशंका, लगाई छलांग
- एक के पैर में फ्रैक्चर, परिजनों ने बस चालक और बस सवार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बार-बार कहने के बाद भी चालक के बस नहीं रोकने पर वाहन सवार 12वीं की दो छात्राओं ने छलांग लगा दी। दोनों छात्राएं घायल हो गईं। एक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। दोनों को नजदीक के अस्पताल से भर्ती कराया गया है। छात्राओं के परिजनों ने रबूपुरा थाने में बस चालक और उसमें सवार अन्य लोगों के खिलाफ मामला शिकायत दी है। रबूपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी है कि बस में अभद्र टिप्पणियों से परेशान होकर दोनों छात्राएं बस से कूदी थीं।
जेवर निवासी कक्षा-12वीं की दो छात्राएं ककोड़ के एक स्कूल में पढ़ती हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों अन्य छात्रों के साथ स्कूल जाने के लिए गांव के पास ही बस के इंतजार में खड़ी थीं। जेवर-सिकंदराबाद मार्ग पर जेवर की तरफ आ रही निजी बस में दोनों सवार हो गईं।
वीरमपुर गांव के पास बस स्टॉप पर अन्य छात्र-छात्राएं भी खड़े थे, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए चालक ने बस नहीं रोकी। इस पर दोनों छात्राओं को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने चालक से बस रोकने को कहा। चालक ने पहले बस की गति कम की और फिर बढ़ा दी। आरोप है कि इसके बाद में बार-बार कहने पर भी चालक ने बस रोकने से इनकार कर दिया। चालक की हरकत से सहमी दोनों किशोरियों ने बस से बारी-बारी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। अन्य छात्र-छात्राओं की मदद से दोनों को दूसरी बस से स्कूल पहुंचाया गया। घटनाक्रम की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी गई। प्रधानाचार्य ने चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद दोनों छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और घायल छात्राओं को लेकर रबूपुरा थाने में पहुंचे। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों की ओर से निजी बस चालक और उसमें सवार लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर। घायल छात्राओं को उपचार के लिए भेज दिया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। - दिनेश कुमार यादव, प्रभारी रबूपुरा थाना