{"_id":"61727a5c9a544401e35de39b","slug":"greater-noida-transporter-daughter-murder-and-loot-accused-arrested-in-encounter-gets-bullet-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या और लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या और लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Fri, 22 Oct 2021 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:16 PM IST
सार
आरोपी दरोगा की पिस्टल छीन फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था जिसके दौरान पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कराने ले गई थी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ विला सोसायटी में बुधवार को ट्रांसपोर्टर की बेटी की हत्या और आभूषण लूटकर फरार हुए आरोपी को शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया धारदार हथियार बरामद करने 130 मीटर रोड पर गई तो आरोपी दरोगा हरिराम की पिस्टल छीन फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस का कहना है कि जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
नोएडा के छलेरा गांव निवासी कालू सिंह चौहान ट्रांसपोर्टर हैं। छलेरा गांव के पास ही उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। वह परिवार के साथ लगभग एक साल से सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पैरामाउंट गोल्फ विला सोसायटी में रह रहे थे।
विज्ञापन
वारदात के वक्त घर में अकेली थी पिंकी
बुधवार को कालू सिंह और उनकी पत्नी शॉपिंग के लिए गई थी। कालू चौहान का 26 वर्षीय बेटा भी ट्रांसपोर्ट के काम से घर से बाहर गया था। इस दौरान उनकी बेटी पिंकी चौहान (28) घर पर अकेली थी। दिल्ली के अलीपुर गांव पल्ला निवासी अर्जुन उर्फ चमन उनके घर पहुंचा।
आरोपी यहां दो घंटे तक रुका और पिंकी की धारदार हथियार से गला रेतकर व शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी। आरोपी घर में रखे आभूषण आदि लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही दिल्ली स्थित आरोपी के घर से लूटे गए आभूषण और घटना में प्रयोग की गई स्कूटी बरामद कर ली थी।
पुलिस ने आरोपी को गुरुवार रात गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह पिंकी से विवाह करना चाहता था लेकिन उसके परिजन विवाह के लिए दूसरा लड़का देख रहे थे। इसी से नाराज होकर उसने पिंकी की हत्या कर दी।