{"_id":"636f3edf2342003f2e285552","slug":"greater-noida-school-bus-hits-canter-from-behind-driver-including-2-children-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: स्कूल बस ने कैंटर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में 2 बच्चों समेत ड्राइवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: स्कूल बस ने कैंटर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में 2 बच्चों समेत ड्राइवर घायल
Sat, 12 Nov 2022 12:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Nov 2022 12:06 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल ले गई। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी में निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस घटना में ड्राइवर समेत 2 बच्चे घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दादरी के नोर्थलेण्ड स्कूल की स्कूल बस रजि नं0 यूपी 16 एफटी 1030 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी दादरी बाईपास पर आगे चल रहे आइसर कैंटर यूपी 13 बीटी 2338 द्वारा अचानक ब्रेक लेने के कारण बस उससे टकरा गयी। हादसे में ड्राइवर को पैर और 2 बच्चों (आशुतोष उम्र 09 वर्ष व खुशी 08 वर्ष) को चोट आई है।
विज्ञापन
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल ले गई। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया। दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
