{"_id":"68aac6d7b175a9dfa2058e2d","slug":"greater-noida-nikki-murder-case-accused-husband-injured-after-being-shot-in-leg-police-encounter-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निक्की मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पति के पैर में लगी गोली, भागने की कोशिश कर रहा था विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निक्की मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पति के पैर में लगी गोली, भागने की कोशिश कर रहा था विपिन
Sun, 24 Aug 2025 02:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:39 PM IST
सार
गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। भागने के दौरान आरोपी पति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
Nikki murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड का मुख्य आरोपी पति विपिन पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के साथ पुलिस की सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिरासत से भागने का प्रयास कर रहा था।
थाना कासना पुलिस आरोपी पति विपिन भाटी को हिरासत में लेकर घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। आरोपी उपनिरीक्षक से पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जवाबी में फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में विपिन भाटी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने अस्पताल में कहा कि "मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है...।

#WATCH ग्रेटर नोएडा: दहेज की मांग को लेकर पत्नी निक्की की हत्या के आरोपी विपिन भाटी ने कहा, "मैंने नहीं मारा है न मैंने कुछ किया है वो अपने आप आत्महत्या की है, पत्नी और पति में हर जगह लड़ाई होती है ये कोई नई बात नहीं है..." https://t.co/QR8d1MmgiB pic.twitter.com/8ok92ekTQq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कासना कोतवाली इलाके के सिरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की क्रूरता से हत्या कर दी गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बर्बरता से पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दिल दहलाने वाली घटना के बाद मृतका महिला की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रूपबास गांव के रहने वाले भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री कंचन (29) और निक्की (27) की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और उसके भाई विपिन से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और सभी सामान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की मांग करने लगे।
निक्की की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद से ही पति विपिन भाटी, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सत्यवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की मांग पूरी करने के लिए एक और कार भी दे दी, लेकिन प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा। दोनों बहनों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत कर समझौता किया। लेकिन आरोपियों ने समझौते को नहीं माना।
वहीं, मृतका निक्की की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया और देवर विपिन ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। बर्बरता से उसे पीटा गया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसे जिंदा जला दिया।
उसने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान कंचन ने मारपीट और आग लगाते हुए आरोपियों का वीडियो बना लिया।
आनन-फानन निक्की को इलाज के लिए पहले फोर्टिस फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि घटना के वक्त कंचन का पति रोहित भाटी और ससुर सत्यवीर भी मौके पर मौजूद थे। कंचन की शिकायत पर पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।