फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater noida man alleges his wife of brothel racket operation accuses her of cheating read all update their wedding happen after conversion

धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाले युवक ने अश्लील वीडियो मिलने पर पत्नी पर दर्ज कराया केस

Fri, 09 Apr 2021 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Apr 2021 06:21 PM IST
सार

- परिजन से मारपीट, सात लाख रुपये हड़पने और वेश्यावृत्ति में लिप्त होने का लगाया आरोप
- महिला पर तलाकशुदा होने के बावजूद धोखा देकर शादी का आरोप, साक्ष्य मिलने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

विज्ञापन
Greater noida man alleges his wife of brothel racket operation accuses her of cheating read all update their wedding happen after conversion
धर्म परिवर्तन

विस्तार

दिल्ली की महिला का धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने वाले युवक ने अश्लील वीडियो व साक्ष्य आदि मिलने के बाद पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि महिला ने तलाकशुदा होने के बावजूद उससे विवाह किया था।

विज्ञापन


महिला के व्हाट्सएप चैट से युवक को उसके वेश्यावृत्ति में लिप्त होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अब कोर्ट के आदेश पर दादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। केस में युवक ने पत्नी की मां और भाई को भी नामजद कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दादरी के एक सेक्टर में रहने वाले एक युवक ने नौ साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2014 में उसकी मुलाकात दिल्ली निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने खुद को अविवाहित बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को घर के दरवाजे पर मिली एक वीडियो कैसेट

आरोप है कि महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और धर्म परिवर्तन कर उससे चर्च में शादी कर ली। कुछ दिन बाद महिला युवक के परिजन से गाली-गलौज और मारपीट करने लगी। आरोपी महिला के परिजन ने उससे मकान बनाने आदि के लिए सात लाख रुपये भी ले लिए।

कुछ दिन बाद एक फाइल में युवक को पत्नी की अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक फोटो मिली। इसके बाद युवक ने महिला के संबंध में गहनता से पड़ताल की। तब उसे पता चला कि महिला पहले विवाह कर चुकी थी और उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके कुछ दिन बाद महिला के व्हाट्सएप चैट से उसके वेश्यावृत्ति में लिप्त होने की जानकारी हुई।

इसके बाद युवक को घर के दरवाजे पर एक वीडियो कैसेट मिली। जिसमें उसकी पत्नी के अश्लील वीडियो मौजूद थे। पुलिस से शिकायत करने के बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर दादरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed