{"_id":"5eb3eea81f0740617716fcea","slug":"greater-noida-labour-went-to-work-place-in-society-people-protest-and-stop-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में काम करने पहुंचे मजदूर, निवासियों ने किया विरोधकर काम बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में काम करने पहुंचे मजदूर, निवासियों ने किया विरोधकर काम बंद कराया
Thu, 07 May 2020 05:08 PM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 May 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन साइट सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत पर पहुंची बिसरख पुलिस ने काम बंद कराया, मानक पूरे होने के बाद ही होगा शुरू
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशन सोसाइटी में बुधवार को 40 से अधिक मजदूर निर्माण कार्य करने पहुंचे। जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि बिल्डर ने बिना अनुमति के काम शुरू किया है। साथ ही मजदूरों को बाहर से लाया गया है। जो सोसाइटी की उसी लिफ्ट का प्रयोग कर रहे हैं, जिसे निवासी भी प्रयोग करते हैं। निवासियों की शिकायत पर पुलिस ने काम बंद करवा दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रोजेक्ट में कुल 1700 फ्लैट का निर्माण होना है। काफी फ्लैट बन चुके हैं। सोसाइटी में करीब 500 परिवार रह रहे हैं। बुधवार को बिल्डर ने अधूरा काम पूरा कराने के लिए मजदूरों को काम पर लगा दिया। सोसाइटी के बाहर से मजदूरों को लगाया गया है। आरोप है कि उनकी जांच नहीं करवाई गई। जब बिल्डर से पूछा गया तो उसने जांच करवाने की बात कही, लेकिन कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
बिल्डर पर प्रशासन की बिना अनुमति के काम शुरू करने और बाहर से मजदूर लाने का आरोप
लोगों का आरोप है कि जिन टावर में लोग रह रहे हैं, उन्हीं में कुछ फ्लैट का काम अभी अधूरा है। सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। बिल्डर निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति भी नहीं दिखा सका। पुलिस का कहना है कि काम बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन
अनुमति मिली है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। मजदूरों के प्रोजेक्ट के अंदर रहने की व्यवस्था करने, कोरोना की जांच होने और सभी प्रमाण पत्र पूरे करने के बाद ही काम शुरू करना होगा। विरोध करने वालों में अभय जैन, रोहित गुप्ता, मानिंदर, विक्रम, डीके सिन्हा, बीके गुप्ता, अजय ओझा, वरुण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।