फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida: Fine of Rs 50,000 each on 10 companies for flouting GRAP rules

ग्रेटर नोएडा : ग्रैप नियमों की धज्जियां उड़ाईं तो 10 कंपनियों पर 50-50 हजार का जुर्माना, पालन के लिए नोटिस

Wed, 04 Oct 2023 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 05:58 AM IST
सार

सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ग्रैप के नियमों का पालन करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, ग्रेनो में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 

विज्ञापन
Greater Noida: Fine of Rs 50,000 each on 10 companies for flouting GRAP rules
वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ग्रेनो की टीम ने मंगलवार को ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के नियमों का पालन नहीं करने पर 10 कंपनियों पर कार्रवाई की है। सभी पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही ग्रैप के नियमों का पालन करने का नोटिस जारी किया है। वहीं, ग्रेनो में वायु प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 

विज्ञापन


एक अक्तूबर से ग्रैप लागू हो चुका है, लेकिन ग्रेनो में इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो रही थी। मंगलवार को यूपीपीसीबी के अफसरों ने ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो के आरएमसी प्लांट पर कार्रवाई की। यूपीपीसीबी ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने बताया कि गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के पास और इकोटेक-तीन के उद्योग केंद्र ब्लाॅक में सात आरएमसी प्लांट में ग्रैप के नियमों का उल्लंघन मिला। 
विज्ञापन


वहां पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी। इन सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-तीन में ही एक पैकेजिंग कंपनी पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया है। वहीं, बिल्डिंग मेटेरियल सामग्री की दो दुकानों पर भी 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। अफसरों ने बताया कि पानी का छिड़काव भी लगातार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेनो

  • एक दिन की राहत के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई 250 पहुंच गया है, जबकि सोमवार को यह 214 रहा था। एक्यूआई बढ़ने से ग्रेनो मंगलवार को देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 159 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed