{"_id":"608e8a578ebc3ebf8277cc17","slug":"greater-noida-district-jail-23-infected-and-also-jailer-with-full-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: जिला जेल में 23 बंदी और जेलर भी पूरे परिवार समेत संक्रमित, गहराया कोरोना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: जिला जेल में 23 बंदी और जेलर भी पूरे परिवार समेत संक्रमित, गहराया कोरोना संकट
Sun, 02 May 2021 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 02 May 2021 04:48 PM IST
सार
आम लोगों के साथ अब संक्रमण का असर जेल की चारदीवार के भीतर भी पहुंच गया है। विभिन्न धाराओं में निरुद्ध जिला जेल के 23 बंदी समेत जेलर एके सिंह भी परिवार समेत संक्रमित हो गए हैं। सभी संक्रमित बंदी व जेलर समेत उनके परिवार के लोगों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आम लोगों के साथ अब संक्रमण का असर जेल की चारदीवार के भीतर भी पहुंच गया है। विभिन्न धाराओं में निरुद्ध जिला जेल के 23 बंदी समेत जेलर एके सिंह भी परिवार समेत संक्रमित हो गए हैं। सभी संक्रमित बंदी व जेलर समेत उनके परिवार के लोगों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव विभिन्न गांवों, सेक्टर व सोसायटियों के बाद अब जेल परिसर में पहुंच चुका है। इससे मौजूदा समय में गौतमबुद्ध नगर जेल में बंद करीब ढाई हजार बंदियों पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडाराने लगा है।
विज्ञापन
अस्थाई जेल में मिले में हैं संक्रमित:
जेल प्रशासन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में ही जेल परिसर में आने वाले विभिन्न बंदियों के एक अहाते में अस्थाई जेल बनाया गया था। इसमें नए बंदियों को 24 से 48 घंटे रखा जाता है। इनका कोरोना जांच भी कराया जाता है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें मुख्य जेल में ट्रांसफर करते हैं। मौजूदा समय में जो बंदी संक्रमित मिले हैं वो सभी अस्थाई जेल में ही बंद थे। इनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट में 23 बंदियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी बंदियों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जेलर भी परिवार समेत संक्रमित:
अस्थाई जेल के 23 बंदियों के साथ जेलर एके सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन्हें भी दनकौर स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जेल परिसर के स्थाई बैरक में भी कई बंदी बुखार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार जेल परिसर के ही अस्पताल में चल रहा है।
जेल परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल में 23 बंदी संक्रमित मिले हैं। एक जेलर भी परिवार समेत संक्रमित हुए हैं। सभी को निम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा मामूली रूप से बीमार बंदियों का इलाज भी जेल के अस्पताल में चल रहा है।- प्रदीप कुमार, प्रभारी जेलर गौतमबुद्ध नगर